Multiple SSO ID Merge | अगर आप राजस्थान के नागरिक हैं एवं आपने एसएसओ पोर्टल पर एक से अधिक आईडी बना रखी है तो यह आपके लिए बहुत ही दुविधा भरा कार्य साबित होगा। इस लेख में हम आज जानेंगे की Multiple SSO IDs लॉगइन को Merge कैसे किया जाता है, ताकि आपको SSO Rajasthan Portal पर किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े ।
How To Merge Multiple SSO IDs
राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और नौकरियों की अपडेट्स एक जगह जानने के लिए SSO ID Login की सुविधा शुरू की है, नीचे हम आपको बता रहे की अगर भूलवश आपने एक से अधिक SSO ID बना ली है, तो उसे Marge कैसे करते है:-
- SSO IDs Merge करने के लिए आपकों सबसे पहले एसएसओ राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के Home पेज पर जाना होगा ।
- Home पेज पर आपको Login और SSO Registration वाले विकल्प में नीचे एक विकल्प दिखाई देगा “👉 I have multiple SSOIDs Click here to merge” आपको इस विकल्प पर Click करना है।
- इस विकल्प पर Click करने पर एक पीडीएफ आपके फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जायेगी ।
- अब आपको SSO Rajasthan Portal में “Citizen” वाले विकल्प में Login करना है ।
- ‘Citizen’ विकल्प में Login करने के बाद आपकों Edit Profile विकल्प में जाना है और SSO ID को Deactive Account के बटन पर Click करके अपने Multiple SSO IDs को Deactive कर देना है ।
- Deactive Account करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP
- आएगा, आपको इस OTP को स्क्रीन पर दिखाई दे रहे विकल्प में भरना होगा ।
- OTP भरने के बाद आपके सामने एक सामने एक Confirmation From खुल जायेगा, जिसमे आपको अपनी Govt. SSO ID/ Username एवम् अपना Password भरकर “YES” वाले बटन पर Click करना होगा।
- इस तरह आप अपनी Multiple SSO IDs को आसानी से Merge कर सकते है ।
FAQ’s About Merge Multiple SSO IDs
मल्टीपल एसएसओ आईडी कैसे मर्ज करें?
सबसे पहले आप एसएसओ राजस्थान के पोर्टल पर लॉगइन करे, एवम् अब आपको Edit Profile वाले विकल्प में जाकर Deactive Account बटन पर Click करना है, OTP वेरिफाई करके अपना Govt SSO ID और पासवर्ड दर्ज करे । इस तरह आप मल्टीपल एसएसओ आईडी को मर्ज कर सकते है ।
एसएसओ आईडी से क्या फायदा है?
एसएसओ आईडी से आप राज्य की सभी योजनाओं का लाभ एक पोर्टल द्वारा प्राप्त कर सकते है, भर्तियों में आवेदन कर सकते है । योजना के लाभ का स्टेटस रिपोर्ट चेक कर सकते है।
SSO का मतलब क्या होता है?
एसएसओ का मतलब होता है “Single Sign On” सिंगल साइन ऑन ।
SSO IDs Merge के लिए क्या-क्या चाहिए?
एसएसओ आईडी मर्ज करने के लिए आपके पास अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए, ताकि OTP वेरिफाई करके आपकी SSO ID को Govt SSO ID में marge किया जा सके ।